CTET Exam 2026 Strategy (Central Teacher Eligibility Test): टीचर बनने की दिशा में एक अहम क्वालिफाइंग परीक्षा है , परीक्षा में सफल होने के लिए जनरल कैटेगरी को 60% (90 अंक) और SC/ST/OBC वर्ग को 55% (82 अंक) लाने होते हैं। अच्छी बात यह है कि CTET में Negative Marking नहीं होती, इसलिए सही रणनीति के साथ 8 से 9 दिन में भी मजबूत तैयारी की जा सकती है।
अगर आपके पास परीक्षा से पहले केवल 9 दिन बचे हैं, तो फोकस सिर्फ Revision, Practice और Time Management पर होना चाहिए। यहां हम आपके लिए 9 दिनों का व्यावहारिक और असरदार स्टडी प्लान बता रहे हैं।
CTET Exam Pattern 2026 को पहले समझें
CTET परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होते हैं, जिनके लिए 2.5 घंटे का समय दिया जाता है।
Paper 1 (Class 1 to 5) –
- बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (CDP) – 30
- भाषा 1 – 30
- भाषा 2 – 30
- गणित – 30
- पर्यावरण अध्ययन – 30
Paper 2 (Class 6 to 8) –
- बाल विकास और शिक्षाशास्त्र – 30
- भाषा 1 – 30
- भाषा 2 – 30
- गणित एवं विज्ञान / सामाजिक अध्ययन – 60
पहले 1-2 दिन में अपनी ताकत और कमजोर विषय जरूर पहचान लें।
9 दिनों का स्मार्ट स्टडी प्लान (CTET Preparation Strategy)
- दिन 1 से 3 – इन दिनों में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (Child Development and Pedagogy) पर ज्यादा ध्यान दें। यह सबसे ज्यादा स्कोरिंग सेक्शन माना जाता है।
- पियाजे, वायगोत्स्की, कोहलबर्ग की थ्योरी।
- अधिगम के सिद्धांत, बुद्धि, मोटिवेशन।
- रोज 50–60 पिछले सालों के प्रश्न हल करें।
- भाषा 1 और 2 में व्याकरण और पैसेज प्रैक्टिस करें।
दिन 4 से 6
- गणित, EVS या गणित-विज्ञान/सामाजिक अध्ययन के बेसिक कॉन्सेप्ट और NCERT फैक्ट्स दोहराएं
- रोज 1 फुल मॉक टेस्ट (Mock Test) दें।
- मॉक टेस्ट के बाद गलत सवालों का विश्लेषण जरूर करें।
दिन 7 और 8 –
- रोज 2 फुल मॉक टेस्ट दें
- टाइम मैनेजमेंट पर काम करें
- पिछले 5–10 साल के CTET Question Paper हल करें
दिन 9 (परीक्षा से एक दिन पहले):
- सिर्फ शॉर्ट नोट्स और जरूरी फॉर्मूला देखें।
- नया टॉपिक बिल्कुल न पढ़ें।
- अच्छी नींद और हल्का भोजन करें।
CTET Exam 2026 में सफलता के जरूरी टिप्स
- CDP सेक्शन से 25–28 अंक आसानी से लाए जा सकते हैं।
- भाषा सेक्शन में नियमित अभ्यास से स्कोर तेजी से बढ़ता है।
- पहले आसान प्रश्न हल करें, कठिन सवालों में ज्यादा समय न लगाएं।
- 150 में से कम से कम 110–120 प्रश्न अटेम्प्ट करने का लक्ष्य रखें।
- पॉजिटिव माइंडसेट रखें, आखिरी हफ्ते की तैयारी भी रिजल्ट बदल सकती है।
- सही प्लानिंग और आत्मविश्वास के साथ CTET Exam 2026 में सफलता पाना पूरी तरह संभव है।