CBSE Admit Card 2026 Out: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे होगा डाउनलोड @cbse.gov.in

CBSE Board 10th-12th Admit Card Download Link: सीबीएसई बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस साल करीब 42 लाख से ज्यादा छात्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं। एडमिट कार्ड सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट और परीक्षा संगम पोर्टल (Pariksha Sangam Portal) पर उपलब्ध कराया गया है।

हालांकि, छात्र खुद से सीबीएसई एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। बोर्ड ने इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

स्टूडेंट्स खुद डाउनलोड नहीं कर सकेंगे CBSE Admit Card 2026

CBSE ने बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा संगम पोर्टल पर जारी किए हैं, लेकिन इन्हें केवल स्कूल हेड या प्रिंसिपल ही डाउनलोड कर सकते हैं। स्कूल लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जाएगा।

डाउनलोड के बाद स्कूल द्वारा सभी छात्रों की डिटेल्स वेरिफाई की जाएंगी। इसके बाद प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर लगाकर एडमिट कार्ड छात्रों को दिए जाएंगे। यानी छात्रों को एडमिट कार्ड लेने के लिए अपने-अपने स्कूल जाना होगा, ऑनलाइन डाउनलोड की सुविधा नहीं मिलेगी।

CBSE Admit Card 2026 पर जरूर चेक करें ये 8 जरूरी डिटेल्स

स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद छात्रों को नीचे दी गई सभी जानकारियां ध्यान से जांचनी चाहिए, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की समस्या न हो।

क्रम संख्याएडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी
1छात्र का नाम (Student Name)
2माता-पिता का नाम
3स्कूल का नाम
4रोल नंबर (Roll Number)
5परीक्षा केंद्र का पता (Exam Center)
6रिपोर्टिंग टाइम (Reporting Time)
7जन्म तिथि (Date of Birth)
8फोटो और सिग्नेचर

यदि किसी भी प्रकार की गलती पाई जाती है, तो तुरंत स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी दें।

How to Download CBSE Admit Card 2026: स्कूल हेड्स के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया

स्कूल प्रिंसिपल या अधिकृत अधिकारी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं –

  • सबसे पहले cbse.gov.in (CBSE Official Website) पर जाएं।
  • अब होमपेज पर “परीक्षा संगम” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब इसके बाद “Pre Exam Activities” पर जाएं।
  • अब “Admit Card, Center Material for Main Exam 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें

CBSE Board Exam 2026: परीक्षा तिथि और जरूरी निर्देश

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

छात्रों को परीक्षा केंद्र पर CBSE Admit Card 2026 की हार्ड कॉपी अनिवार्य रूप से ले जानी होगी। साथ ही, एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी दिशा-निर्देश (Exam Guidelines) को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

Leave a Comment