NTA CSIR NET Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET December 2025 Result आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट (Result) और स्कोरकार्ड (Scorecard) आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है।
NTA CSIR NET Result 2025: कितने उम्मीदवार हुए शामिल
सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए कुल 2,12,552 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 1,54,080 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। CSIR UGC NET परीक्षा को देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में गिना जाता है, जिसके माध्यम से रिसर्च और टीचिंग फील्ड में नौकरी (Job) और फेलोशिप के अवसर मिलते हैं। हर साल बड़ी संख्या में युवा इस परीक्षा में भाग लेते हैं।
CSIR UGC NET December 2025 परीक्षा कब हुई थी
एनटीए की ओर से CSIR UGC NET December Exam 2025 का आयोजन 18 दिसंबर 2026 को किया गया था। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा कुल पांच विषयों के लिए कराई गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए।
NTA CSIR NET Result 2025 कैसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना CSIR NET Result 2025 देख और डाउनलोड कर सकते हैं –
- सबसे पहले CSIR UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर मौजूद ‘Candidate Activity’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब ‘Results for Joint CSIR UGC-NET Dec 2025’ लिंक पर जाएं।
- यहां अपना Application Number और Password दर्ज करें।
- लॉगिन करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट और स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
फाइनल आंसर-की (Final Answer Key) भी हुई जारी
एनटीए ने CSIR UGC NET December 2025 परीक्षा की फाइनल आंसर-की (Final Answer Key) भी जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे भी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद रिजल्ट को अंतिम माना जाता है।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले अपना रिजल्ट (Result), स्कोरकार्ड (Scorecard) और फाइनल आंसर-की अवश्य डाउनलोड कर लें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।