UGC NET Result 2026: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट जारी, एप्लीकेशन नंबर और DOB ऐसे करें चेक @ugcnet.nta.nic.in

UGC NET Result 2026: यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही UGC NET December 2025 Result को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी करने जा रही है। जो उम्मीदवार दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने स्कोरकार्ड (Scorecard) को ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) की ओर से आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (National Eligibility Test – NET) दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT Mode) में संपन्न हुई थी।

प्रोविजनल आंसर की और आपत्ति प्रक्रिया पूरी

एनटीए ने 14 जनवरी 2026 को यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की (Provisional Answer Key) जारी की थी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को 14 जनवरी से 17 जनवरी 2026 तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था।

अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों (Subject Experts) के पैनल द्वारा की गई है , इन्हीं आपत्तियों के आधार पर अब फाइनल आंसर की (Final Answer Key) तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 घोषित किया जाएगा।

कट-ऑफ और फाइनल आंसर की होगी जारी

UGC NET Result 2026 के साथ-साथ एनटीए सभी 83 विषयों के लिए अलग-अलग कट-ऑफ लिस्ट (Cut-Off Marks) भी जारी करेगा। इसके अलावा फाइनल आंसर की को भी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कोरकार्ड में दर्ज विवरण जैसे—नाम, रोल नंबर, विषय, श्रेणी और प्राप्त अंकों की सावधानीपूर्वक जांच करें।

UGC NET December 2025 Result Date

अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर यह है कि UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा का रिजल्ट 4 फरवरी 2026 को जारी किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।

UGC NET Result 2026 कैसे चेक करें (How to Check Result)

UGC NET Result 2026 चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें –

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध UGC NET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

Leave a Comment