CBSE Board Admit Card 2026: 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 , जानें कब और कैसे मिलेगा एडमिट कार्ड

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE Board Exam 2026) का काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है। देशभर के लाखों छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की अंतिम तैयारी में जुटे हुए हैं। सीबीएसई की मुख्य परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि CBSE Board Admit Card 2026 कब जारी होंगे और उन्हें कैसे प्राप्त किया जा सकता है।

CBSE Board Admit Card 2026 कब आएगा?

सीबीएसई बोर्ड ने जानकारी दी है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अब नियमित (Regular Students) छात्रों के एडमिट कार्ड का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि फरवरी 2026 के पहले सप्ताह तक सीबीएसई बोर्ड रेगुलर छात्रों के एडमिट कार्ड स्कूलों को उपलब्ध करा देगा। एडमिट कार्ड सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट parikshasangam.cbse.gov.in (CBSE Exam Portal) पर जारी किए जाएंगे।

फरवरी से शुरू होंगी CBSE बोर्ड परीक्षाएं

सीबीएसई बोर्ड डेटशीट 2026 (CBSE Date Sheet 2026) के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।

कक्षा 10वीं की परीक्षाएं मार्च 2026 के मध्य तक चलेंगी।
कक्षा 12वीं की परीक्षाएं अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह तक समाप्त होंगी।

परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30–45 मिनट पहले पहुंचें।

नियमित और प्राइवेट छात्रों के लिए अलग नियम

CBSE Admit Card Download Process को लेकर अक्सर स्टूडेंट्स कंफ्यूज रहते हैं। नियम इस प्रकार हैं –

नियमित छात्र (Regular Students):
रेगुलर स्टूडेंट्स खुद एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते। उनके स्कूल के पास लॉगिन आईडी होती है, जिसके जरिए सभी छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जाते हैं। स्कूल के प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और मुहर के बिना एडमिट कार्ड मान्य नहीं होता।

प्राइवेट उम्मीदवार (Private Candidates):
प्राइवेट छात्र cbse.gov.in (CBSE Official Website) के परीक्षा संगम सेक्शन में जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर या रोल नंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE एडमिट कार्ड में क्या-क्या चेक करें?

एडमिट कार्ड मिलते ही उस पर दी गई सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें –

  • छात्र का नाम और माता-पिता का नाम
  • जन्म तिथि
  • रोल नंबर और परीक्षा केंद्र का पता
  • विषयों के नाम और सब्जेक्ट कोड
  • फोटो और एडमिट कार्ड आईडी

CBSE Board Exam 2026 गाइडलाइंस

सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा के दौरान सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म में आना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड के साथ स्कूल आईडी कार्ड ले जाना जरूरी होगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूरी तरह रोक रहेगी। बोर्ड ने छात्रों के तनाव को कम करने के लिए हेल्पलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई है।

CBSE Board Exam 2026 से जुड़ी हर नई अपडेट के लिए छात्र नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

1 thought on “CBSE Board Admit Card 2026: 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 , जानें कब और कैसे मिलेगा एडमिट कार्ड”

Leave a Comment