UPMSP Class 10th, 12th Admit Card 2026: यूपी बोर्ड 10वीं–12वीं एडमिट कार्ड का इस दिन मिलेगा, ऐसे होगा डाउनलोड

UPMSP Class 10th, 12th Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही हैं। ऐसे में अब छात्रों को सबसे ज्यादा इंतजार है अपने एडमिट कार्ड (UP Board Admit Card 2026) का, जिसे बोर्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा।

कब जारी होंगे UP Board Admit Card 2026

यूपी बोर्ड की ओर से तय नियमों के अनुसार, परीक्षा शुरू होने से लगभग 10 से 15 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं। मौजूदा जानकारी के मुताबिक, UPMSP कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। रेगुलर छात्रों के एडमिट कार्ड उनके संबंधित स्कूलों को उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि प्राइवेट छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in से सीधे डाउनलोड कर सकेंगे।

रेगुलर और प्राइवेट छात्रों के लिए अलग प्रक्रिया

रेगुलर छात्रों को ऑनलाइन डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। स्कूल प्रशासन UP बोर्ड पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड करेगा, जिस पर स्कूल प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और मुहर होना अनिवार्य रहेगा। छात्रों को परीक्षा से पहले अपने स्कूल से प्रिंटेड एडमिट कार्ड प्राप्त करना होगा।
वहीं प्राइवेट छात्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से अपना एडमिट कार्ड (UPMSP Private Admit Card) डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Board Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें ? Step by Step प्रोसेस

  • प्राइवेट छात्रों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद आसान है।
  • सबसे पहले upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर कक्षा 10वीं या 12वीं के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • डिटेल्स सबमिट करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और रंगीन प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

ये है यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

  • यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 से जुड़ी जरूरी जानकारी नीचे दी गई है, जिसे छात्रों को ध्यान में रखना चाहिए।
  • एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तारीख: फरवरी 2026 (पहला सप्ताह)
  • परीक्षा शुरू होने की तारीख: 18 फरवरी 2026
  • परीक्षा समाप्त होने की तारीख: 12 मार्च 2026
  • कुल पंजीकृत छात्र: लगभग 52 लाख से अधिक
  • पहली पाली का समय: सुबह 08:30 से 11:45 बजे
  • दूसरी पाली का समय: दोपहर 02:00 से 05:15 बजे

एडमिट कार्ड में इन जानकारियों की जरूर करें जांच

एडमिट कार्ड मिलने के बाद छात्रों को उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना चाहिए। नाम और माता-पिता के नाम की स्पेलिंग सही होनी चाहिए। विषयों के नाम और सब्जेक्ट कोड ठीक से दर्ज होने चाहिए। इसके अलावा परीक्षा केंद्र का नाम, पूरा पता, फोटो और साइन भी स्पष्ट होने चाहिए।

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले जान लें जरूरी गाइडलाइन

यूपी बोर्ड ने परीक्षा के दौरान अनुशासन और सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 45 मिनट पहले सेंटर पर पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड के साथ स्कूल आईडी या आधार कार्ड रखना अनिवार्य है। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

Leave a Comment