UP Weather Alert Today: यूपी में आज से बिगड़ेगा मौसम, इन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

UP Weather Alert Today: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले दो दिनों तक यूपी के ज्यादातर हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा, जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि का खतरा

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश (West UP Weather) में आज अनेक स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बारिश होगी। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कुछ जिलों में वज्रपात (Lightning) और ओलावृष्टि (Hailstorm) की भी आशंका जताई गई है।

इन जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है –

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर। इन इलाकों में किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पूर्वी यूपी में यलो अलर्ट

पूर्वी उत्तर प्रदेश (East UP Weather Update) में भी मौसम बदला-बदला रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। इसके साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। 27 और 28 जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम का प्रभाव देखने को मिलेगा।

लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश के आसार

राजधानी लखनऊ (Lucknow Weather Today) में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। दोपहर के बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली, संभल, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में लगभग सभी जगहों पर तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है।

वहीं मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सीतापुर और बहराइच में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर और जालौन में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, अमेठी, अयोध्या, बस्ती और सिद्धार्थनगर में एक-दो स्थानों पर बारिश का अनुमान जताया गया है।

(UP Mausam Update) के अनुसार लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment