UP Peon Notification Out 2026: उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विद्यालयों में लंबे समय से की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। Gangotri Manpower And Security Agency की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत Peon (चपरासी) पदों पर नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह नौकरी Third Party के माध्यम से दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
| संस्थान | Gangotri Manpower And Security Agency |
|---|---|
| पदनाम | Peon |
| विभाग | माध्यमिक शिक्षा विभाग |
| कुल पद | 19 |
| वेतन | ₹11,078 प्रति माह |
| कार्य स्थल | गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर |
आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
इस नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 05 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए समय रहते आवेदन करना जरूरी है।
कुल पद और कार्य विवरण (Job Details)
इस नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 19 पदों पर Peon की नौकरी दी जाएगी , यह नोटिफिकेशन गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, जिलों में जारी किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को Office Peon Work जैसे फाइल ले जाना, कार्यालय की साफ-सफाई, दस्तावेज़ों का रख-रखाव और अन्य सहायक कार्य करने होंगे।
शैक्षणिक योग्यता और पात्रता (Eligibility Criteria)
उम्मीदवार का HSC / Intermediate (12वीं पास) होना अनिवार्य है। किसी भी स्ट्रीम (All Stream) और किसी भी विषय (All Subject) से पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार इस नौकरी के लिए पात्र हैं।
आयु सीमा
इस नौकरी के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यही आयु सीमा लागू होगी।
वेतनमान और कार्य स्थल (Salary & Location)
चयनित उम्मीदवारों को हर माह ₹11078 वेतन दिया जाएगा। वेतन सीमा ₹10001 से ₹20000 के बीच रखी गई है। कार्य स्थल उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में होगा।
How To Apply : ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
माध्यमिक शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यानी चपरासी के पद पर आयोजित की गई भर्ती में आवेदन फॉर्म भरने के लिए , सबसे पहले सेवायोजन पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in पर जाएं और रजिस्टर करें फिर उसके बाद प्राइवेट व आउटसोर्सिंग जॉब पर जाकर अप्लाई करें।
क्यों करें आवेदन?
यह नौकरी उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है जो सरकारी विभाग में सहायक पद (Peon Job) पर स्थायी अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। कम शैक्षणिक योग्यता, तय वेतन और उत्तर प्रदेश में कार्य स्थल इस नौकरी को आकर्षक बनाते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ें और समय सीमा से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
Source Link –
https://sewayojan.up.nic.in/JobdescriptionOutsource.aspx?id=XyftvXWSsF/6q0t40uJXnQ==