UP – GDS Apply Online 2026: यूपी डाक विभाग में 3116 पदों पर नौकरी, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

UP Gramin Dak Sevak Apply Online 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है , भारतीय डाक विभाग (India Post) ने जीडीएस (Gramin Dak Sevak) के तहत वर्ष 2026 के लिए नई नौकरी प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। इस बार देशभर के 23 सर्किल में कुल 28000 से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उत्तर प्रदेश डाक विभाग में अकेले 3116 पदों पर मौका दिया जा रहा है, जिससे यूपी के लाखों 10वीं पास युवाओं को सीधा लाभ मिलने वाला है।

इंडिया पोस्ट GDS नोटिफिकेशन 2026 की बड़ी जानकारी

इंडिया पोस्ट द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के तहत ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) के पदों पर नौकरी दी जाएगी। सबसे ज्यादा पद महाराष्ट्र सर्किल में हैं, जबकि उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर है। खास बात यह है कि इसमें किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी और चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट (Merit List) के आधार पर किया जाएगा।

यूपी डाक विभाग में 3116 पद

उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर है। यूपी सर्किल में कुल 3116 पद उपलब्ध कराए गए हैं। ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं के लिए यह नौकरी खास मानी जाती है, क्योंकि इसमें स्थानीय क्षेत्र में ही काम करने का मौका मिलता है।

10वीं पास युवाओं के लिए बेहतरीन मौका

डाक विभाग की यह नौकरी उन उम्मीदवारों के लिए बेहद खास है, जिन्होंने केवल 10वीं कक्षा पास की है। चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट से होगा। जिन अभ्यर्थियों के अंक ज्यादा होंगे, उनके चयन की संभावना भी अधिक रहेगी।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। 10वीं कक्षा में गणित और अंग्रेजी विषय पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार ने कम से कम 10वीं तक स्थानीय भाषा पढ़ी होनी चाहिए। बेसिक कंप्यूटर नॉलेज (Computer Knowledge) होना जरूरी है और साइकिल चलाने का ज्ञान भी होना चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

इस नौकरी के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत नियमों की जानकारी डिटेल नोटिफिकेशन में दी जाएगी।

सैलरी और अन्य लाभ

BPM पद पर चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपये से 29,000 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी मिलेगी। वहीं ABPM पद के लिए 10,000 रुपये से 24,470 रुपये प्रतिमाह तक वेतन तय किया गया है। यह नौकरी स्थिर आय और सरकारी सुविधाओं के कारण काफी लोकप्रिय मानी जाती है।

आवेदन की तारीख , कैसे करें आवेदन ?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू होगी और 14 फरवरी 2026 तक चलेगी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 16 फरवरी 2026 है। पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी 2026 को जारी होने की संभावना है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment