SBI CBO Notification Out 2026: स्टेट बैंक में निकली 2050 पदों की नौकरी ! देखें पात्रता समिति पूरी जानकारी

SBI CBO Notification Out 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India – SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर यानी CBO के पदों पर नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस अवसर के तहत देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 2050 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 29 जनवरी 2026 से 18 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

SBI CBO 2026 के लिए कौन कर सकता है आवेदन ?

एसबीआई सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर नौकरी के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन (Graduation Degree) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही इंजीनियरिंग (Engineering), मेडिकल, CA या समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी इस नौकरी के लिए पात्र माने जाएंगे।

आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 1996 से 31 दिसंबर 2004 के बीच होना चाहिए। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PH) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फीस (Application Fee Details)

ऑनलाइन आवेदन करते समय निर्धारित शुल्क का भुगतान करना जरूरी है। बिना शुल्क जमा किए गए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

  • जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क देना होगा।
  • एससी, एसटी और दिव्यांग (PH) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

जानें कैसे होगा सिलेक्शन ?

इस नौकरी प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट (Online Test), स्क्रीनिंग और इंटरव्यू (Interview) के आधार पर किया जाएगा।

SBI CBO आवेदन प्रक्रिया 2026 (How to Apply Online)

एसबीआई CBO नौकरी के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके फॉर्म भरा जा सकता है –

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/sbicbonov25/ पर जाएं।
  • होम पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर फोटोग्राफ और सिग्नेचर (Photo & Signature Upload) करें।
  • अब आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें।
  • फॉर्म को एक बार प्रिव्यू कर लें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • निर्धारित शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
  • अंत में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट (Print Out) सुरक्षित रख लें।

Source Link

https://sbi.bank.in/documents/77530/52947104/28012026_Advertisement+-+Final.pdf/3b8a2b1b-2c63-14d0-0938-bd66727dad43?t=1769602529122

Leave a Comment