₹2000 की खुशखबरी! PM Kisan 22वीं किस्त फरवरी के इस दिन होगी जारी , पढ़ें ताजी अपडेट

PM Kisan 22nd Installment Payment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है , अब किसानों को पीएम किसान की 22वीं किस्त (PM Kisan 22nd Installment Date) का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच इसे लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है।

PM Kisan 22nd Installment Payment Date: बजट के बाद आ सकती है 22वीं किस्त

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कृषि मंत्रालय ने पीएम किसान की अगली किस्त जारी करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। बताया जा रहा है कि 1 फरवरी को केंद्रीय बजट (Union Budget 2026) पेश होने के बाद सरकार किसानों के खातों में 22वीं किस्त भेज सकती है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह किस्त मार्च से अप्रैल 2026 (March–April 2026) के बीच कभी भी ट्रांसफर की जा सकती है।

गौरतलब है कि सरकार आमतौर पर हर 4 महीने में एक किस्त जारी करती है। इससे पहले पीएम किसान की 21वीं किस्त (PM Kisan 21st Installment) 19 नवंबर 2025 को तमिलनाडु के कोयंबटूर से जारी की गई थी। हर किस्त की राशि 2,000 रुपये होती है।

पीएम किसान का लाभ लेने के लिए जरूरी शर्तें

PM Kisan Yojana Eligibility के तहत किसानों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं। इसमें सबसे अहम है eKYC (PM Kisan eKYC)।

किसान का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और जमीन से जुड़े रिकॉर्ड पीएम किसान पोर्टल पर सही तरीके से दर्ज होने चाहिए।

सरकार ने eKYC इसलिए अनिवार्य किया है ताकि योजना की राशि सीधे सही लाभार्थी तक पहुंचे और फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सके। जिन किसानों ने अभी तक eKYC नहीं कराया है, उनकी किस्त अटक सकती है।

मोबाइल से ऐसे करें eKYC

अब eKYC कराना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। किसान फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication eKYC) के जरिए अपने मोबाइल फोन से ही यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए पीएम किसान मोबाइल ऐप और आधार फेस RD ऐप डाउनलोड करना होगा। मोबाइल नंबर से लॉगिन करने के बाद Beneficiary Status पेज पर जाकर eKYC विकल्प चुनें, आधार नंबर डालें और चेहरे को स्कैन करें। सफल स्कैन के बाद eKYC पूरा हो जाता है और 24 घंटे के भीतर स्टेटस अपडेट हो जाता है। इसके अलावा OTP आधारित eKYC और CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक eKYC की सुविधा भी उपलब्ध है।

इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

हालांकि, कुछ किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलेगा। विभाग ने ऐसे मामलों की पहचान की है जो योजना के नियमों के अनुसार अपात्र हैं। जैसे, जिन किसानों ने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है, या एक ही परिवार के दो सदस्य योजना का लाभ ले रहे हैं। ऐसे मामलों में भुगतान अस्थायी रूप से रोक दिया गया है, जब तक फिजिकल वेरिफिकेशन (Physical Verification) पूरा नहीं हो जाता। किसान अपनी स्थिति जानने के लिए पीएम किसान वेबसाइट, मोबाइल ऐप पर Know Your Status या किसान ई-मित्र चैटबॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave a Comment