KVS NVS Answer Key 2026 Link: केंद्रीय और नवोदय विद्यालय शिक्षक भर्ती को लेकर परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर आयोजित नौकरी परीक्षा की Answer Key (Official Answer Key 2026) जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर अपनी आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
यह लिखित परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। अब परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर न सिर्फ आंसर-की देख सकते हैं, बल्कि OMR Sheet भी चेक कर सकते हैं।
KVS NVS Answer Key 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें
अगर किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 4 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन मोड में ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकता है।
प्रत्येक आपत्ति के लिए ₹1000 शुल्क निर्धारित किया गया है।
आपत्ति केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी।
KVS NVS Exam Pattern 2026: कितने टियर की परीक्षा
KVS और NVS की नौकरी परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार है –
टियर-1 (Tier 1 Exam)
- सभी PRT, TGT, PGT और नॉन टीचिंग पदों (MTS को छोड़कर) के लिए कॉमन
- केवल क्वालिफाइंग
- पूरी तरह ऑब्जेक्टिव
टियर-2 (Tier 2 Exam – 100 Marks)
- ऑब्जेक्टिव: 60 अंक / 60 प्रश्न
- डिस्क्रिप्टिव: 40 अंक / 10 प्रश्न
- नेगेटिव मार्किंग: 1/4 (केवल MCQ में)
- इंटरव्यू (Interview – 100 Marks)
- मेरिट लिस्ट (Final Merit List) में टियर-2 का 85% और इंटरव्यू का 15% वेटेज रहेगा।
केंद्रीय विद्यालय (KVS) में पदों का विवरण
- प्रिंसिपल – 161
- वाइस प्रिंसिपल – 69
- असिस्टेंट कमिश्नर (Group A) – 13
- PGT – 1606
- TGT – 3069
- लाइब्रेरियन – 166
- PRT (Special Educator, Music सहित) – 3630
- नॉन टीचिंग पद – 1207
नवोदय विद्यालय (NVS) में पदों की संख्या
- प्रिंसिपल – 93
- असिस्टेंट कमिश्नर (Academic) – 09
- PGT – 1513
- PGT (Modern Indian Language) – 18
- TGT – 2978
- TGT (Third Language) – 443
- नॉन टीचिंग पद – 787
KVS NVS Answer Key 2026 Download करने का तरीका
- आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
- KVS NVS Teaching Non Teaching Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- स्क्रीन पर आंसर-की देखें और डाउनलोड करें
डायरेक्ट लिंक :-
https://cbseit.in/cbse/2026/kvjnvkey/
इस तरह उम्मीदवार KVS और NVS की नौकरी परीक्षा की आंसर-की चेक कर आगे की तैयारी कर सकते हैं।