India Post Registration Online Apply 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (India Post GDS Job 2026) के तहत देशभर में 28740 पदों पर नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह मौका खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने 10वीं कक्षा पास कर ली है और बिना किसी लिखित परीक्षा के सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।
आवेदन प्रक्रिया और जरूरी तारीखें
India Post Registration Online Apply 2026 की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 14 फरवरी 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट (indiapostgdsonline.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 16 फरवरी 2026 तय की गई है। वहीं, पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी 2026 को जारी होने की संभावना है।
स्टेट वाइज पदों का विवरण
देश के लगभग सभी राज्यों और सर्किलों में ये पद निकाले गए हैं। नीचे कुछ प्रमुख राज्यों का विवरण दिया गया है –
| राज्य | पदों की संख्या |
|---|---|
| महाराष्ट्र | 3553 |
| उत्तर प्रदेश | 3169 |
| पश्चिम बंगाल | 2982 |
| मध्य प्रदेश | 2120 |
| तमिलनाडु | 2009 |
इनके अलावा गुजरात, केरल, बिहार, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड, असम, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी सैकड़ों पद शामिल हैं।
देखें क्या है आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता ?
इस सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का 10वीं पास (10th Pass Job) होना अनिवार्य है, जिसमें Maths और English विषय शामिल हों। साथ ही संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी है।
वेतनमान और चयन प्रक्रिया (Salary & Selection)
पद के अनुसार वेतनमान तय किया गया है। ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM Salary) के लिए ₹12,000 से ₹29,380 प्रतिमाह और ABPM/Dak Sevak Salary के लिए ₹10,000 से ₹24,470 प्रतिमाह वेतन मिलेगा। चयन पूरी तरह 10वीं के अंकों पर आधारित मेरिट लिस्ट से होगा, इसमें किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी।
जानिए आवेदन शुल्क और आवेदन करने का तरीका (Application Fee & How to Apply)
जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि SC/ST और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। आवेदन के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, फिर आवेदन फॉर्म भरकर उसे सबमिट करें।
India Post Registration Online Apply 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन (Application Steps)
भारतीय डाक विभाग की इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन (Online Apply) रखी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं –
- स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in (Official Website) पर जाएं।
- स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए India Post GDS Registration 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: अब नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन (Registration Process) पूरा करें। इसमें मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और बेसिक डिटेल्स भरनी होंगी।
- स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म (Online Application Form) खोलें।
- स्टेप 5: आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, राज्य/सर्किल का चयन और अन्य जरूरी विवरण सही-सही भरें।
- स्टेप 6: अब निर्धारित फॉर्मेट में फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- स्टेप 7: जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार ₹100 आवेदन शुल्क (Application Fee) ऑनलाइन माध्यम से जमा करें। SC, ST और महिला उम्मीदवारों को शुल्क नहीं देना होगा।
- स्टेप 8: सभी जानकारी एक बार अच्छे से जांच लें और फिर Submit बटन पर क्लिक करें।
- स्टेप 9: आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट (Application Print) भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Source Link
https://app.indiapost.gov.in/gdscandidate