Income Tax Department Notification 2026, से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। आयकर विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। गुजरात इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्स असिस्टेंट (Tax Assistant) और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी में सैलरी ₹18,000 से लेकर ₹81,100 तक दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometaxgujarat.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Gujarat Income Tax Department Job 2026
इस नौकरी से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे टेबल के माध्यम से दी गई है, जिससे उम्मीदवारों को सभी डिटेल्स एक नजर में समझ आ सकें।
| भर्ती निकाय | आयकर विभाग, गुजरात |
|---|---|
| पद का नाम | टैक्स असिस्टेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) |
| कुल पद | 46 |
| आवेदन शुरू | 31 जनवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 21 फरवरी 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | incometaxgujarat.gov.in |
Income Tax Job 2026: आयु सीमा और सैलरी डिटेल्स
आयकर विभाग की इस नौकरी में पद के अनुसार अलग-अलग आयु सीमा तय की गई है।
- Tax Assistant: 18 से 27 वर्ष
- MTS: 18 से 25 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
Salary Structure (Pay Scale)
- Tax Assistant – पे लेवल-04 (₹25,500 से ₹81,100)
- MTS – पे लेवल-01 (₹18,000 से ₹56,900)
Eligibility for Income Tax Job 2026: योग्यता क्या चाहिए?
इस नौकरी के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ स्पोर्ट्स बैकग्राउंड (Sports Quota) होना सबसे बड़ी शर्त है।
शैक्षणिक योग्यता
- टैक्स असिस्टेंट: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री और 8,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की डाटा एंट्री स्पीड
- MTS: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
स्पोर्ट्स योग्यता
उम्मीदवार ने इंटरनेशनल, नेशनल, इंटर-यूनिवर्सिटी, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स या नेशनल स्पोर्ट्स इवेंट्स में भाग लिया होना चाहिए। आवेदन के समय संबंधित सर्टिफिकेट अपलोड करना अनिवार्य है।
एथलेटिक्स, क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, शूटिंग, टेनिस, योगासन, स्विमिंग सहित कुल 17 खेलों में मौके दिए गए हैं।
How to Apply Income Tax Job 2026: आवेदन कैसे करें?
इस नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट incometaxgujarat.gov.in पर जाएं।
Tax Assistant या MTS आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
व्यक्तिगत जानकारी और स्पोर्ट्स डिटेल्स भरें।
फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
डेक्लरेशन स्वीकार कर फॉर्म सब्मिट करें।
नौकरी से जुड़ी किसी भी नई अपडेट या नोटिस के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।