HPSC HCS Notification 2026 Out: सिविल सेवा SDM, DSP बनने का मौका! 102 पदों पर विज्ञापन जारी, देखें पात्रता

HPSC HCS Notification 2026 Out: सिविल सेवा नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बहुत अच्छी खबर है । हरियाणा लोक सेवा आयोग (Haryana Public Service Commission – HPSC) ने हरियाणा सिविल सर्विसेज परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य प्रशासन में विभिन्न उच्च पदों पर कुल 102 पदों पर नौकरी दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 फरवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

नौकरी का नामHPSC HCS Vacancy 2026
आयोग का नामहरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC)
कुल पद102
आवेदन शुरू6 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि26 फरवरी 2026
योग्यताकिसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक
आयु सीमा18 से 42 वर्ष (01 जनवरी 2026 तक)
आवेदन शुल्कजनरल / OBC / EWS – 1000 रुपये
SC / ST / महिला / दिव्यांग – 250 रुपये
चयन प्रक्रियाप्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू
प्रारंभिक परीक्षा तिथि26 अप्रैल 2026
मुख्य परीक्षा तिथि27 जून से 29 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटhttps://hpsc.gov.in

किन पदों पर होगी नौकरी

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सबसे अधिक पद एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर (ETO) के लिए रखे गए हैं, जिनकी संख्या 27 है। इसके अलावा हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) के लिए 24 पद निर्धारित किए गए हैं। असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर (AETO) के 22 पद हैं। वहीं डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) के 8 पदों पर नौकरी दी जाएगी। ट्रेजरी मैनेजर (TM) के लिए 7 पद रखे गए हैं। ‘A’ क्लास नायब तहसीलदार (Apprentice) के 5 पद और ‘A’ क्लास तहसीलदार के 3 पद शामिल हैं। इसके अलावा ARCS के 3 पद, DFSC के 2 पद और DFSO का 1 पद निर्धारित किया गया है।

योग्यता और आयु सीमा (Eligibility & Age Limit)

इस नौकरी के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate Degree) होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन तिथि और फॉर्म करेक्शन

नोटिफिकेशन के अनुसार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 जनवरी से 14 फरवरी 2026 के बीच हो सकती है, जबकि आवेदन फॉर्म 2 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक भरे जाने की संभावना है। आवेदन फॉर्म में सुधार (Form Correction) की सुविधा 18 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

परीक्षा तिथि और चयन प्रक्रिया (Selection Process)

प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद मुख्य परीक्षा 27 जून से 29 जून 2026 तक होगी। इंटरव्यू अगस्त और सितंबर 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया प्रीलिम्स, मेन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर पूरी की जाएगी।

परीक्षा पैटर्न की जानकारी (Exam Pattern)

प्रारंभिक परीक्षा क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी, जिसमें सामान्य अध्ययन और CSAT के दो प्रश्नपत्र शामिल होंगे। कुल 200 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे और 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। मुख्य लिखित परीक्षा में 6 वर्णनात्मक प्रश्नपत्र होंगे, जिनका कुल मूल्यांकन 600 अंकों का होगा। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण (Interview) के लिए बुलाया जाएगा, जहां सामान्य ज्ञान, समसामयिक विषय और व्यक्तित्व से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

Source / Notification Link

https://hpsc.gov.in/Portals/0/Advt_22_2026_HCS_Ex_Br_30_01_2026_1.pdf

Leave a Comment