Download CTET 2026 Admit Card PDF: एडमिट कार्ड ctet.nic.in पर मिलेगा, यहां से करें डाउनलोड

Download CTET 2026 Admit Card PDF: केंद्रीय शिक्षक नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। सीबीएसई बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in (CTET Official Website) पर CTET 2026 एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।

परीक्षा तिथि नजदीक आने के साथ ही उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र, रोल नंबर और शिफ्ट टाइमिंग जानने के लिए एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एडमिट कार्ड के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

CTET 2026 परीक्षा कब होगी? (CTET Exam Date 2026)

सीबीएसई पहले ही यह स्पष्ट कर चुका है कि CTET फरवरी 2026 परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 (रविवार) को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। परीक्षा ओएमआर शीट आधारित होगी और दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

  • पेपर-II (कक्षा 6 से 8):
  • समय – सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • पेपर-I (कक्षा 1 से 5):
  • समय – दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, क्योंकि रिपोर्टिंग टाइम का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

रिपोर्टिंग टाइम और गेट क्लोजिंग (Reporting Time)

सीबीएसई द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार

पेपर-II के लिए रिपोर्टिंग सुबह 07:30 बजे से शुरू होगी।
पेपर-I के लिए रिपोर्टिंग दोपहर 12:30 बजे से होगी।
निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

CTET 2026 एडमिट कार्ड कब आएगा? (Admit Card Release Date)

मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, CTET 2026 Admit Card परीक्षा तिथि से 4 से 2 दिन पहले जारी किया जा सकता है। यानी अभ्यर्थी फरवरी के पहले सप्ताह में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, शिफ्ट टाइमिंग और जरूरी निर्देश दर्ज होंगे।

CTET 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (How to Download CTET Admit Card 2026)

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Download Admit Card CTET Feb 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा Security Pin भरें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और कम से कम दो प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी हैं? (Exam Day Documents)

CTET परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को ये दस्तावेज साथ ले जाने होंगे –

  • CTET एडमिट कार्ड की साफ प्रिंटेड कॉपी
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट)
  • एक हालिया पासपोर्ट साइज फोटो
  • काला या नीला बॉल प्वाइंट पेन (OMR Sheet के लिए)

CTET परीक्षा शिक्षक नौकरी पाने की दिशा में एक अहम पड़ाव है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से ctet.nic.in (CTET Admit Card 2026) वेबसाइट चेक करते रहें और परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी पर नजर बनाए रखें।

Leave a Comment