District Court Peon Notification Out 2026: जिला कोर्ट में चपरासी की नौकरी, 10वीं पास , सैलरी 16900 रुपये

District Court Peon Notification Out 2026: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पलवल जिला एवं सत्र न्यायालय (Palwal District Court Notification) ने चपरासी (Peon) के पदों पर नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह मौका खासतौर पर 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए है, जो कोर्ट में काम करना चाहते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र ऑफलाइन माध्यम से तय तारीख तक जमा करना होगा।

जिला कोर्ट में चपरासी की नौकरी, 10वीं पास , सैलरी 16900 रुपये

पलवल जिला कोर्ट द्वारा यह नौकरी एडहॉक बेस (Ad-hoc Basis) पर दी जा रही है। कुल 10 पद उपलब्ध हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक तय की गई है। आवेदन पत्र का फॉर्मेट कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट palwal.dcourts.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

  • नौकरी देने वाला विभाग: जिला अदालत पलवल
  • पद का नाम: चपरासी (Peon)
  • कुल पद: 10
  • योग्यता: 10वीं पास
  • आयु सीमा: 18 से 42 वर्ष
  • सैलरी: ₹16,900 प्रति माह तक
  • कार्य अवधि: 6 महीने या नियमित नियुक्ति तक
  • चयन प्रक्रिया: शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

चपरासी नौकरी के लिए योग्यता (Eligibility for Peon Job)

शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ हिंदी या पंजाबी भाषा का ज्ञान होना चाहिए। सभी शैक्षिक योग्यताएं अंतिम तिथि तक पूरी होनी चाहिए।

आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

पलवल जिला कोर्ट चपरासी नौकरी में आवेदन कैसे करें? (How to Apply Offline)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले palwal.dcourts.gov.in से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फॉर्म में नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि, उम्र, जेंडर, कैटेगरी, स्थायी पता, शैक्षिक योग्यता (8वीं, 10वीं, ग्रेजुएशन यदि हो), अनुभव और संपर्क विवरण सही-सही भरना होगा।

इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटो कॉपी आवेदन पत्र के साथ संलग्न करनी होगी। पूरा भरा हुआ आवेदन पत्र निर्धारित पते पर भेजना या बाय हैंड जमा करना अनिवार्य है।

पता:
जिला एवं सत्र न्यायाधीश,
जिला न्यायालय, कुसलीपुर, पलवल (हरियाणा)

चयन प्रक्रिया और जरूरी सूचना

आवेदन के बाद योग्य उम्मीदवारों की सूची रोल नंबर के साथ वेबसाइट पर जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस नौकरी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट और नोटिस के लिए उम्मीदवारों को पलवल जिला कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

Source

https://cdnbbsr.s3waas.gov.in/s3ec02504c296f8eb5fd521e744da4e837/uploads/2026/01/2026012324.pdf

Leave a Comment