CTET 2026 Qualifying Marks, Exam Date और Admit Card: जानिए कितना है क्वालीफाइंग मार्क और कब आएगा एडमिट कार्ड ?

CTET 2026 Qualifying Marks, Exam Date , Admit Card: सीटेट परीक्षा 2026 को लेकर तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के मन में इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है कि CTET 2026 के क्वालीफाइंग मार्क्स (Qualifying Marks) कितने हैं, परीक्षा कब होगी और एडमिट कार्ड (Admit Card) कब जारी किया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर यहां CTET फरवरी 2026 से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट विस्तार से दी जा रही है।

CTET 2026 क्या है ?

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET (Central Teacher Eligibility Test) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे पास करना केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक की नौकरी (Teacher Job) के लिए जरूरी होता है। यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है और इसमें दो पेपर होते हैं – पेपर 1 और पेपर 2।

CTET 2026 Qualifying Marks (क्वालीफाइंग मार्क्स कितना है )

CTET परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है। इसमें पास होने के लिए श्रेणी के अनुसार न्यूनतम अंक तय किए गए हैं।

  • सामान्य वर्ग (General Category):
    • 60% अंक अनिवार्य
    • यानी 150 में से कम से कम 90 अंक
  • आरक्षित वर्ग (OBC / SC / ST / PwD):
    • 55% अंक आवश्यक
    • यानी 150 में से 82 अंक

सीटीईटी में नहीं होती है नेगेटिव मार्किंग

CTET परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) नहीं होती है, जिससे अभ्यर्थियों को सभी प्रश्न हल करने का मौका मिलता है।

CTET परीक्षा तिथि 2026 (CTET Exam Date 2026)

CBSE द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, CTET फरवरी 2026 परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में OMR शीट पर होगी।

परीक्षा दो शिफ्टों में संपन्न कराई जाएगी –

  • पेपर-2 (Paper 2)
  • समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • पेपर-1 (Paper 1)
  • समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें।

CTET Admit Card 2026 Latest Update

CTET परीक्षा से जुड़े एडमिट कार्ड को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ चुकी है।

  • एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप (Exam City Slip) : CBSE ने परीक्षा शहर की जानकारी 23 जनवरी 2026 को जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे ctet.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
  • फाइनल एडमिट कार्ड (CTET Admit Card 2026) : मुख्य एडमिट कार्ड परीक्षा से 2–3 दिन पहले, यानी 5 या 6 फरवरी 2026 तक जारी होने की संभावना है।

अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड Application Number और Date of Birth की मदद से आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

CTET 2026 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी अभी से अपने रिवीजन पर फोकस करें। एडमिट कार्ड जारी होते ही उसमें दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें और परीक्षा वाले दिन किसी भी तरह की गलती से बचें।

इस तरह CTET 2026 से जुड़ी क्वालीफाइंग मार्क्स, परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड की पूरी जानकारी उम्मीदवारों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।

Leave a Comment