CSIR CRRI Recruitment 2026 को लेकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सीएसआईआर सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSIR-CRRI), नई दिल्ली ने गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 02/PC/Non-Tech-2026 के तहत आयोजित की जा रही है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम (Online Application Process) से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 23 फरवरी 2026 तक चलेगी। भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी और अपडेट केवल आधिकारिक वेबसाइट crridom.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
CSIR CRRI Recruitment 2026
उम्मीदवारों के लिए भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें नीचे दी गई हैं। समय रहते आवेदन करना जरूरी है।
| प्रक्रिया | तिथि |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 2 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 2 फरवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 23 फरवरी 2026 |
| परीक्षा तिथि | बाद में घोषित की जाएगी |
CSIR CRRI Recrute 2026: पदों का विवरण (Post Details)
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 12 रिक्त पदों को भरा जाएगा। पदों का विवरण इस प्रकार है –
- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (Junior Hindi Translator) – 01 पद
- सिक्योरिटी असिस्टेंट / वॉच एंड वार्ड असिस्टेंट (Security Assistant) – 01 पद
- मल्टी टास्किंग स्टाफ – MTS – 10 पद
यह भर्ती खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए बेहतर अवसर है जो CSIR Jobs 2026 की तलाश कर रहे हैं।
CSIR CRRI Eligibility Criteria 2026: योग्यता और आयु सीमा
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी विषय के साथ स्नातकोत्तर डिग्री (Post Graduation) होना जरूरी है।
अधिकतम आयु सीमा: 30 वर्ष
सिक्योरिटी असिस्टेंट / वॉच एंड वार्ड असिस्टेंट
इस पद के लिए उम्मीदवार का पूर्व-सैनिक (Ex-Serviceman) होना या संबंधित क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।
अधिकतम आयु सीमा: 28 वर्ष
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)
इस पद के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष रखी गई है , अभ्यर्थी 10वीं पास होना चाहिए।
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट (Age Relaxation) प्रदान की जाएगी।
CSIR CRRI Selection Process 2026: चयन प्रक्रिया
CSIR CRRI Recruitment 2026 Selection Process के तहत उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा (Written Exam)
- स्किल टेस्ट (Skill Test), जहां लागू हो
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- मेडिकल परीक्षण (Medical Examination)
CSIR CRRI Recruitment 2026 Apply Online: आवेदन कैसे करें
उम्मीदवारों को CSIR CRRI की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन करते समय फोटो, हस्ताक्षर और सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना अनिवार्य है।
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट (Application Printout) सुरक्षित रखना जरूरी है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो रिसर्च संस्थान में सरकारी नौकरी (Government Job 2026) पाना चाहते हैं। योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य करें।